फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्लाई विभाग के मैनेजर के मकान पर चोरो का धावा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। कन्नौज में आपूर्ति विभाग में अफसर के ताला बंद मकान में चोरों ने धावा बोल दिया। चोर करीब दो लाख रुपये के जेवरात ले गए। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस घटनास्थल पहुंची।


सप्लाई विभाग में कार्यरत अंशुल पुत्र लालजीत का विकासनगर कालोनी में मकान है। अंशुल ने बताया कि वह सपरिवार अपने पैतृक गांव जारियापुर सौरिख (कन्नौज) होली के त्योहार पर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिधूना वाले मकान में ताला पड़ा था। रविवार को पड़ोसियों ने मकान में चोरी होने की सूचना दी। वह पहुंचे तो पाया कि मकान के सभी कमरों के ताले टूटे पड़े हैं। चोरों ने घर में रखी अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे अंगूठी, जंजीर, पायल और कपड़े आदि भी चुरा ले गए। कोतवाली पुलिस ने घटना की सूचना पर मौका मुआयना किया। साथ ही जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किए जाने की बात कही। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हो सका था।


-परिवार के साथ होली मनाने अपने पैतृक गांव गया था
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें