औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ब्रह्मनगर निवासी विवाहिता ने कोतवाली में दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजनों के केरोसिन डालकर जलाकर मार डालने के प्रयास में मामला दर्ज कराया है। केरोसिन डालकर आग लगाने से विवाहिता झुलस गई थी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला ब्रह्मनगर निवासी प्रगति पुत्री सत्यनारायण ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी एक मई 2012 को कन्नौज जिले के थाना ठठिया क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर निवासी रामसेवक के पुत्र प्रवीण कुमार के साथ हुई थी। परिजनों ने क्षमता के मुताबिक दान दहेज दिया था। इससे ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे। यह अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। प्रताड़ना बढ़ने पर मायके में जानकारी दी। जेठ छुन्नू ने अभद्रता की। अन्य ससुरालीजनों ने केरोसिन डालकर आग लगा दी। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई।
कोतवाली पुलिस ने पति के अलावा ससुर, जेठ, सास शांति देवी, भतीजे राघवेंद्र पुत्र छुन्नीलाल निवासीगण रसूलपुर थाना ठठिया जनपद कन्नौज के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विवाहिता को जलाने में पति समेत पांच पर रिपोर्ट
केरोसिन डालकर लगाई आग, गंभीर रूप से झुलसी महिला