फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुरी नीयत से बच्ची को किया था अगवा

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। पांच दिन पूर्व कार सवार युवकों ने बुरी नीयत से 11 साल की बच्ची को अगवा किया था लेकिन उसके शोर मचाने पर युवक उसे कार से फेंक कर भाग निकले थे। कोतवाली पुलिस, स्वॉट व सर्विलांस टीम ने बच्ची को अगवा करने वाले दोनों बदमाशों को कार सहित पकड़ने में सफलता पाई। कार सीज कर दोनों बदमाशों को जेल भेजा गया।
विज्ञापन


कोतवाली में मामले का खुलासा कर सीओ संजय शर्मा ने बताया कि शहर के एक मोहल्ले की 11 वर्षीय बच्ची को रविवार दोपहर करीब एक बजे पिता को खाना देने जाते समय अपहरण का प्रयास किया गया था। उसके शोर मचाने पर वे लोग फेंककर भाग गए थे। सीओ ने बताया कि कार का जो नंबर मिला था उसकी जांच के लिए एक टीम झांसी भेजी गई थी।

इसी बीच पुलिस को उरई में एक गैराज में कार खड़ी होने की सूचना मिली। सूचना पाकर पुलिस ने कार कब्जे में ले ली। वहीं, सर्विलांस टीम की मदद से पुलिस को आरोपियों की लोकेशन पता मिली। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को धर दबोचा।
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए आरोपी वीरेंद्र उर्फ आकाश उर्फ चैनू पुत्र महेश अग्रवाल निवासी मोहल्ला अलियाई, मउरानीपुर थाना मउरानीपुर झांसी हाल निवास मोहल्ला रामनगर उरई व उसका ममेरा भाई आकाश पुत्र जगदीश चंद्र अग्रवाल निवासी मोहल्ला जवाहर नगर जामा मस्जिद के पीछे थाना कोंच ने बताया कि वह उरई में होजरी का काम करते हैं।

वह अपने भाई विशाल की कार मांगकर जालौन में दुकानदारों को माल देने आए थे। रास्ते में अकेली जा रही बच्ची दिख गई तो उनकी नीयत खराब हो गई और उसने जबरन उसे अपनी कार में खींच लिया। लेकिन बच्ची के शोर मचाने पर एलआईसी आफिस के सामने फेंककर मौके से भाग निकले।

दोनों आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी संजय कुमार गुप्ता, स्वॉट टीम प्रभारी ब्रजनेश यादव, सर्विलांस प्रभारी मतीन खान, शीतला प्रसाद मिश्र चौकी प्रभारी, अतिल कुमार, श्याम सिंह, राहुल कुमार, गौरव बाजपेई, जगदीशचंद्र, रवि भदौरिया, शैलेंद्र चौबे, नीतू कुमार, शैलेंद्र चौहान शामिल रहे। उधर, खुलासे की सूचना पर बागवान समाज सेवा समिति के अध्यक्ष अशफाक राईन व सुलेमान राईन ने कोतवाली पहुंचकर सीओ से आरोपियों के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट व यूपीकोका लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


सीओ ने कोतवाली में किया मामले का खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें