फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के खाते से 8 हजार हुए पार

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। कालपी में एक किसान से फोन कर किसी ने एटीएम का पासवर्ड पूछ लिया और उसके खाते से आठ हजार रुपये की ऑनलाइन खरीदारी कर ली। मोबाइल पर मैसेज आने पर किसान ने कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन


कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मगरौल के मजरा नया पुरवा निवासी रामविलास निषाद पुत्र हरदयाल ने बताया कि गुरुवार सुबह उसके मोबाइल पर एक युवक का फोन आया था। उसने एटीएम लॉक होने की बात कहकर पासवर्ड पूछा।

पासवर्ड बताते ही उसने फोन काट दिया और कुछ ही देर में उसके मोबाइल पर 8 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। यह देखकर रामविलास के होश उड़ गए। वह तुरंत कालपी के स्टेट बैंक शाखा में पहुंचे और शाखा प्रबंधक को रुपये निकलने की बात बताई।
विज्ञापन


शाखा प्रबंधक ने बताया कि उसके खाते से ऑनलाइन खरीदारी की गई है। इसके बाद उन्होंने उसे टरका दिया। इसके बाद रामविलास अपनी शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचा। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


फोन पर युवक ने पूछा था एटीएम पासवर्ड
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें