फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने महिला को रुमाल सुंघा कर लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अजीतमल (औरैया)। क्षेत्र के गांव गोकुलपुर निवासी महिला को अजीतमल कस्बे के डिग्री कॉलेज के पास बाइक सवार दो युवकों ने रोक कर रुमाल मेें नशीला पदार्थ सुंघा दिया। बदमाश उसके बाला तथा नगदी छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव गोकुलपुर निवासी गुड्डी देवी किसी काम से अपने गांव से बाबरपुर बाजार आ रही थी। जैसे ही वह अजीतमल कस्बे के बाहर डिग्री कॉलेज के पास पहुंची तभी बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोक लिया और उससे बात करने लगे। इसी बीच युवकों ने उसे बेहोश करने वाला पदार्थ रुमाल से सुंघा दिया। उसके बाद कानों में पहने सोने के बाला तथा ढाई हजार रुपये छीनकर भाग गए। महिला सर चकराने पर बेहोशी की हालत में वही बैठ गई। इसके बाद जब उसे होश आया तो उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी और कोतवाली जाकर घटना की लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल जितेंद्र ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर बाइक सवार बदमाशों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें