कंचौसी (औरैया)। दिबियापुर थानांतर्गत ग्राम पंचायत में सरकारी जमीन पर कब्जे के मामले में ग्राम प्रधान के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से शिकायत करने पर शुक्रवार को राजस्व टीम के सामने दो पक्षों में मारपीट हो गई थी, जिसमें एक पक्ष से दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। दूसरे पक्ष ने दिबियापुर थाने में शुक्रवार की देर शाम ग्राम प्रधान के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस पर शनिवार को कई ग्रामीणों ने इस पर विरोध जताया व रिपोर्ट वापस लेने की मांग की।
ग्राम प्रधान पक्ष की महिलाओं का कहना है कि गांव के दबंगों ने सरकारी जमीन पर कब्जा न छोड़ने के चलते उन्हें मारापीटा और प्रधान के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसको व बर्दाश्त नहीं करेंगी। गांव के प्रधान ने बताया कि उसके ऊपर दिबियापुर थाने में दबंगों ने छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मामले की उन्होंने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुपम शुक्ला व एसपी हरीशचंदर से शिकायत की है।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुपम शुक्ला व पुलिस अधीक्षक हरीश चंदर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अगर मामला फर्जी है तो प्रधान के खिलाफ लिखी रिपोर्ट समाप्त कराई जाएगी। थानाध्यक्ष सुशील कुमार सिंह ने बताया कि प्रधान जमौली की तरफ से भी तहरीर मिल गई है। घायल महिलाओं का मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है। ग्राम प्रधान व ग्रामीणों पर रिपोर्ट दर्ज होने पर गांव के लोगों ने आक्रोश व्यक्त कर प्रदर्शन भी किया।
...................