फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में उत्पात मचा रहे पांच युवकों को चार बाइकों सहित पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़/बंगरा। मोबाइल बदले जाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आधा दर्जन युवक एक छात्र के घर जाकर गाली गलौज करने लगे। ग्रामीणों ने गाली गलौज कर रहे चार लोगों को पकड़कर इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने चार बाइकों के साथ पांच युवकों को पकड़ लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा के दौरान फरवरी माह में क्योलारी इंटर कालेज में गोपालपुरा निवासी अंशु पुत्र शीतल खटीक इंटर की परीक्षा दे रहा था। परीक्षा के दौरान छात्रों के मोबाइल विद्यालय के बाहर ही जमा हो जाते थे। जिसमें अंशू का मोबाइल गायब हो गया था और उसे दूसरा मोबाइल मिल गया था। शनिवार की दोपहर आधा दर्जन युवक बाइकों पर सवार होकर गोपाल पुरा पहुंचे और अंशू के चाचा विजय कुमार के घर पर गाली गलौज करते हुए अंशू को उन्हें सौंपने के लिए कहने लगे।

शोरगुल सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हो गए। इस पर युवकों ने पत्थर बाजी की इस पर ग्रामीणों ने अनिल पुत्र अरविंद निवासी बड़ागांव संजीव कुमार पुत्र छुन्ना बड़ागांव, छोटे राजा पुत्र मानसिंह निवासी कुसमरा, संकेत पुत्र बिंदा निवासी हसनपुरा, गिरीश पुत्र कढ़ोरे लाल को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर कोतवाल रामसहाय बंगरा चौकी इंचार्ज बृजेश कुमार यादव पुलिस फोर्स के साथ गोपालपुरा पहुंचे और चार बाइकों सहित पांच युवकों को थाना ले आई। युवकों का आरोप है कि अंशू सूरत में है और मोबाइल से क्षेत्र के आधा सैकड़ा लोगों को परेशान कर रहा है। पुलिस पकड़े गए युवकों से जानकारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें