फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को जहर देकर मार डाला, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बेला (औरैया)। एक युवती को ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी न कर पाने के चलते जहर देकर मार डाला। युवती ने मरने से पहले अपना बयान भी दर्ज कराया है। युवती के भाई ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ बेला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन



आरोप है कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बंसई पोस्ट कुर्सी में 30 वर्षीय उर्मिला देवी पत्नी राघवेंद्र कुमार को ससुरालियों ने दहेज न देने की वजह से जहर दे दिया और फंसने से बचने के लिए युवती को कानपुर ट्रामा सेंटर ले गए। 13 दिसंबर को मायके वालों को ग्रामीणों से पता चला तो वे बंसई पहुंचे। जहां बताया गया कि ससुरालीजन युवती को कानपुर ले गए हैं। उर्मिला के भाई रणवीर सिंह और अन्य परिजन कानपुर अस्पताल पहुंचे, जहां उर्मिला ने 14 दिसंबर को दम तोड़ दिया। मरने से पहले उर्मिला ने पुलिस को पति सहित चार लोगों पर दहेज के लिए मारना पीटना और जहर देकर मारने का बयान दिया है। मृतका का पोस्टमार्टम कानपुर में पुलिस ने कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर से मौत होने की पुष्टि की गई है।

रणवीर सिंह ने बताया कि उर्मिला की शादी उसके पिता रामबाबू निवासी सुअटपुर पोस्ट बल्लापुर थाना अजीतमल ने सन् 2000 में की थी। उर्मिला के पति को जुआ और शराब की आदत थी। कई बार उर्मिला से उसने मायके से रुपये भी मंगाए थे। इस बार भी उर्मिला को घर से पैसे लेने के लिए भेजा था। भाई ने पैसे न होने को कहकर दो चार दिनों में देने की बात कहकर उर्मिला को 11 दिसंबर को ससुराल भेज दिया था। आरोप लगाया कि रात में उर्मिला के पति राघवेंद्र पुत्र बाबूराम, ससुर बाबूराम पुत्र पूरनलाल, सास हरिप्यारी , चचेरे देवर रविकांत उर्फ शिवपाल पुत्र श्याम सिंह ने जहर दे दिया और फंसने से बचने के चलते वह उसे कानपुर के ट्रामा सेंटर ले गए, जहां उर्मिला उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उर्मिला के दो बेटे पंकज (13) गुड्डू (11) व एक पुत्री पूनम (15) है। भाई रणवीर सिंह की तहरीर के आधार पर ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष विष्णु गौतम ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-बेला थाने में पति सहित चार लोगों पर मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें