फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख की खातिर विवाहिता को किया प्रताड़ित, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता का शारीरिक और मानसिक शोषण किया। पीड़िता ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को देते हुए ससुरालियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।


नगर के मोहल्ला पुराना बिधूना निवासी मीना कुमारी पुत्री कृपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी सचिन पुत्र शिवचरन के साथ 13 दिसंबर 2017 को हुई थी। शादी की रात में ही ससुरालीजन दो लाख रुपये की मांग करने लगे। कई बार लोगों ने समझाया, लेकिन ससुरालीजनों की मांग जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपये की मांग को लेकर मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न किया जाने लगा। ससुरालीजनाें ने कई बार जान से मारने का प्रयास किया। 14 सितंबर को पति व ससुरालीजनों ने मारपीट कर दी। बोलेरो में डालकर बेला रोड पर नदी के तिराहे पर छोड़ गए। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मामला पंजीकृत कर लिया है।


दो लाख की खातिर विवाहिता को किया प्रताड़ित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें