फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़का-लड़की का शव इलाहाबाद की नैनी रेलवे ट्रैक से हुआ बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र से लापता किशोरी और युवक के शव रविवार को इलाहाबाद के नैनी क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर क्षत विक्षत हालत में मिले। रेलवे पुलिस ने किशोरी के पास कागज में लिखे नंबर से उसके परिजनों को औरैया में सूचना दी। कोतवाली पुलिस के संग इलाहाबाद गए परिजन किशोरी के शव को औरैया ले आए। शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि उक्त युवक औरैया में किसी कंपनी में काम करता था। इसी दौरान किशोरी के संपर्क में आ गया था। सदर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने 15 सितंबर को पुलिस को तहरीर देकर मिर्जापुर के ग्राम पडेरिया परिहटा निवासी अजय कुमार पुत्र रामभगत के खिलाफ नाबालिग बेटी को बहलाफुसला कर भगा ले जाने की शिकायत की थी।

मिर्जापुर निवासी अजय कुमार औरैया में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता था। इसी दौरान वह किशोरी के संपर्क में आ गया था। रविवार को किशोरी के परिजनों को फोन से उसका शव इलाहाबाद के नैनी रेलवे स्टेशन ट्रैक पर पड़े होने की जानकारी मिली। जिसके बाद परिजनों ने कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना के बाद परिजन पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर औरैया ले आए। कोतवाली एसआई जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक पर मिला लड़के का शव मिर्जापुर जिला निवासी अजय कुमार का बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें