फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में गल्ला मंडी के सामने हाईवे पर तड़के सुबह तेज रफ्तार बस ने एक अधेड़ को टक्कर मार दी। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं मौके पर मौजूद परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। उधर टक्कर मारने के बाद चालक वाहन सहित भागने में सफल रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जिला जालौन के मोहल्ला निझाई निवासी अरविंद कुमार (50) दिल्ली से रविवार की तड़के सुबह लगभग 4:30 बजे रोडवेज बस से औरैया गल्ला मंडी के सामने हाईवे पर उतर गए। अभी वह हाईवे को पार कर ही रहे थे कि तभी दिल्ली से कानपुर की तरफ तेज रफ्तार से जा रहे बस की चपेट में आ गए। इससे अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान अरविंद के साथ परिवार के अन्य लोग भी थे। हादसा होते देख लोगों में हड़कंप मच गया। परिवारीजनों ने तत्काल पुलिस को फोन से सूचना दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उधर मृतक के भाई वीरेंद्र गुप्ता ने पुलिस को सफेद रंग की प्राइवेट बस के खिलाफ मामला दर्ज कराने को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि टक्कर मारने वाली बस की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


- बस की टक्कर से अधेड़ की मौत
- दिल्ली से परिवार सहित लौटा था वापस, जालौन जाने के लिए कर रहा था बस का इंतजार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें