फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न करने पर पति पर दूसरी शादी करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने अपने पति पर दहेज के लिए दूसरी शादी का आरोप लगाया है। वहीं, विरोध करने पर देवर पर दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

कोतवाली को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि पिता ने उसका विवाह घाटमपुर कानपुर निवासी संजय के साथ किया था। शादी के बाद ससुराली और दहेज की मांग करने लगे। न देने पर मारपीट कर घर से निकाल लिया। इसके बाद पति ने दूसरी शादी कर ली है। विरोध किया तो उसके देवर ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने पति, सास, ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल मदन गोपाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें