फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली पलटी, छह श्रद्धालु घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रुरुगंज (औरैया)। अछल्दा-बिधूना मार्ग पर साहूपुर मोड़ के पास बिधूना की ओर से आ रहा एक ट्रैक्टर ट्रॉली समेत पलट गया। इस हादसे में छह श्रद्धालु घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों कोे किसी तरह से निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


बिधूना कोतवाली क्षेत्र के सामपुर गांव से शनिवार को श्रद्धालु बाबा के शाला स्थित हनुमान मंदिर पर सुरेश यादव का झंडा चढ़ाने जा रहे थे। साहूपुर मोड़ के पास एक युवक ने चालक को चलती गाड़ी में कुछ पकड़ाया। इसी बीच ट्रैक्टर बेकाबू होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी।

जिससे ट्रैक्टर चालक रोहित पुत्र राकेश यादव, महिला रामबेटी, गीता देवी, 8 माह का आयुष गंभीर रूप से घायल हो गए। पास में बकरी चरा रही वृद्ध महिला शारदा देवी का पैर टूट गया। घायलों की चीखपुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने श्रद्धालुओं को ट्रैक्टर से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें