फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षार्थियों ने जबरन रेलवे क्रासिंग खुलवाने का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
कंचौसी (औरैया)। मानस इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट का पेपर देकर लौट रहे बाइक सवार छात्रों ने रेलवे क्रासिंग बंद होने पर जमकर हंगामा किया। उन्होंने रेलवे क्रासिंग खोलने का दबाव बनाया तो गेटमैन दिबियापुर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर रेल कर्मियों ने राहत की सांस ली और ट्रेन के गुजर जाने के बाद क्रासिंग खोला गया।
विज्ञापन


सोमवार को शाम की पाली की परीक्षा देकर बाइकों से लौट रहे दिबियापुर और लहरापुर के छात्रों ने जल्दी निकलने की होड़ में कंचौसी रेलवे क्रासिंग को बंद देखकर जमकर हंगामा शुरू कर दिया। उसी समय कानपुर से दिल्ली की ओर जा रही गोवहाटी-दिल्ली एक्सप्रेस निकल रही थी।

छात्रों ने रेल कर्मियों पर क्रासिंग को खोलने का दबाव बनाया। गेट मैन ने दिबियापुर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और ट्रेन के निकल जाने के बाद क्रासिंग को खुलवाया, तब तक हंगामा करने वाले छात्र अपनी रास्ता निकल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें