फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल की दुकान में तोड़फोड़, लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। शहर के राजमार्ग से डीवीसी को जाने वाली रोड पर बसपा नेता के पुत्र ने अपने साथियों साथ मिलकर एक मोबाइल दुकानदार के साथ मारपीट की। आरोप है कि दुकान में तोड़फोड़ कर कैशकार्ड, नए मोबाइल व 15 हजार रुपये समेत लूट कर ले गया। दुकानदार भाजपा की महिला सभासद का बेटा है। हमलावर उसे जान से मारने की धमकी देकर चला गया। दुकानदार ने कोतवाली पहुंच कर बसपा नेता के बेटे व उसके साथियों के खिलाफ तहरीर दी। सीओ सिटी संतोष कुमार ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला रामनगर निवासी देवेंद्र कुमार पुत्र बाला प्रसाद अहिरवार डीवीसी को जाने वाली रोड पर आर्य कन्या इंटर कालेज के सामने टिंकू मोबाइल के नाम से दुकान किए है। देवेंद्र की मां मंतीदेवी भाजपा से वार्ड नंबर एक रामनगर से सभासद है।

देवेंद्र ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे उसकी दुकान पर बसपा नेता सुरेश गौर का लड़का अभय गौर निवासी अजनारी रोड रामनगर उरई अपने 10-15 साथियों के साथ असलहों से लैस होकर आ धमका। दुकान पर पहुंचते ही अभय व उसके साथी दुकान में तड़फोड़ करने लगे।
विज्ञापन


दुकान का काउंटर व अन्य सामान सड़क पर फेंक दिया। देवेंद्र कुछ समझ पाता इससे पहले अभय ने उसे पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया। असलहों से लैस लड़कों की संख्या देख स्थानीय लोगों व दुकानदारों की बीच बचाव करने की हिम्मत नहीं हुई।

आरोप है कि देवेंद्र को पीटने के बाद बसपा नेता के लड़के व उसके साथियों ने दुकान के काउंटर में रखे 15 हजार रुपये नगद, करीब 35 हजार रुपये कीमत के कैशकार्ड व उसका वीवो का मोबाइल और दुकान में रखे 3-4 नए मोबाइल लूट लिए। इसके बाद अभय उसे जाति सूचक गालियां देकर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला।

इसके बाद दुकानदार ने तुरंत कोतवाली पहुंच कर बसपा नेता के पुत्र व उसके साथियों के खिलाफ लूटपाट व मारपीट की तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच इलाकाई लोगों से पूछताछ की। उधर जानकारी मिलते ही सीओ सिटी ने भी वहां पहुंच कर मामले की जानकारी ली। उन्होंने दुकानदार को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


भाजपा सभासद के बेटे को बसपा नेता के बेटे ने साथियों संग पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें