फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया के जरिए औरैया तक पहुंची हरियाणा पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। दो माह पहले हरियाणा से प्रेमी संग लापता हुई महिला को सोशल मीडिया के जरिए ढूंढते हुए हरियाणा पुलिस रविवार को औरैया पहुंच गई। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पता चला कि महिला कुछ दिन पहले कांशीराम कालोनी में आशनाई करते पकड़ी गई थी। महिला की तलाश में हरियाणा पुलिस ने कई जगह छापेमारी की लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।

हरियाणा पुलिस ने बताया कि करीब दो माह पूर्व दो बच्चों की मां अपने प्रेमी संग लापता हो गई थी। उसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई थी। परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले एक पत्रिका में एक खबर प्रकाशित हुई थी। उसे किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसमें कांशीराम कालोनी में रंगरेलियां मनाते दो युवक व एक महिला को पकड़ा गया बताया था।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर खबर देख परिजन हरियाणा पुलिस के साथ रविवार को औरैया आ पहुंचे। यहां पर उन्होंने औरैया पुलिस के साथ मिलकर शहर के कई मोहल्लों में तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। इसके बाद हरियाणा पुलिस व परिजन बैरंग लौट गए।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए लापता हुई महिला के औरैया में होने की जानकारी मिली थी। वह कोतवाली आए लेकिन महिला का अभी तक कोई पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें