फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के निर्माणाधीन एक भवन से एक क्विंटल सरिया व अन्य सामान चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने सरिया बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला सत्तेश्वर गायत्री नगर निवासी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि इटावा रोड पर एक मैरिज हॉल का निर्माण करा रहे हैं। निर्माण स्थल पर सरिया समेत जरूरी सामग्री मौजूद रहती है। पूर्व में तीन बार निर्माण स्थल से चोर सरिया चोरी कर ले गए थे। रविवार की सुबह भी लगभग पांच बजे निर्माण स्थल से एक क्विंटल सरिया व व रिंग चोरी हो गए। जिसकी जानकारी मजदूर ने दी। इसके बाद समीप ही बने मुनीश्वर दयाल के मकान पर पहुंचकर उनकी दुकान खुलवाने का प्रयास किया।
जहां दुकान के अंदर मौजूद दो व्यक्तियों ने अंदर से दुकान बंद कर ली। जिस पर तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मालिक दीपू सिंह की मौजूदगी में दुकान खुलवाई। जहां अंदर से पुलिस ने सरिया बरामद की। साथ ही मौके से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर बरामद सरिया समेत कोतवाली पहुंचाया। इस मामले में पुलिस ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह की तहरीर पर तीन आरोपियों जोनी, इटावा जिले के गांव सरकोटा भर्थना निवासी लल्लन टॉप व होटल के ही पास रहने वाले मोहित के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जोनी व लल्लन टॉप को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें