फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या मामले में पुलिस खाली हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। डेढ़ माह पहले गहेसर गांव में युवक की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। हालांकि शनिवार को थाना प्रभारी ने गांव पहुंचकर फिर पड़ताल की। परिजनों से पूछताछ कर घटनास्थल भी देखा।
विज्ञापन

बीते 24 फरवरी की रात लगभग नौ बजे गांव गहेसर निवासी विनय दीक्षित घर से टहलने की बात कहकर निकला था। वह रात में घर नहीं लौटा। 25 फरवरी को साधौ सिंह के खेत में विनय का शव पड़ा मिला। विनय की गोली मारकर हत्या की गई थी। मृतक के भाई रजनीश दीक्षित ने गांव के ही राहुल उर्फ पंडा, गौरव यादव, संजीव व राजकुमार यादव के खिलाफ रंजिशन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि नामजद लोग पहले भी पीड़ित की झोपड़ी में आग लगा चुके हैं। कई बार परिवार को जान से मारने की धमकी दे चुके हैं।
बता दें कि इस मामले में अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस इस हत्याकांड में रंजिश की आड़ में किसी अन्य व्यक्ति के हत्या
करने की बात कह रही है। पूर्व में संदिग्धों की तलाश में पुलिस की टीमें गैर जनपदों में भी गईं। अभी तक पुलिस की राडार पर आए संदिग्ध पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके। दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण मिश्रा के अनुसार पिछले सप्ताह ही उनकी दिबियापुर थाने में तैनाती हुई है। घटना को समझने के लिए शनिवार को वह घटनास्थल पर गए थे। मृतक के माता, पिता एवं भाई से घटना से संबंधित जानकारी जुटाई। जल्द ही घटना का खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें