फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 लाख की चोरी में कई हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। अजीतमल के बाबरपुर के मोहल्ला पटेल नगर में दो दिन पहले बर्तन व्यवसायी के घर से 40 लाख की चोरी के मामले में पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया। खुलासे के लिए टीम गठित कर दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। हालांकि अभी सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला पटेल नगर निवासी श्याम कुमार पोरवाल का मकान के नीचे दुकान में बर्तन का व्यवसाय है। शनिवार की रात पीछे पड़े खाली प्लाट से होकर चढ़े चोरों ने बक्से और सेफ में रखे लाखों रुपये के जेवरात और नगदी पार कर दी। इसमें 67 हजार नगद और करीब 40 लाख के जेवरात व अन्य सामान था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि टीम बना दी गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें