बिधूना (औरैया)। एक सप्ताह पूर्व नकेड़ी पुलिया के पास पेड़ से युवक का शव लटका मिला था, जिसमें हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में पुलिस उलझी हुई है।
नगर के समीप एक सप्ताह पूर्व तहसील के समीप नकेड़ी पुलिया के पास एक प्लाट में पेड़ पर गांधीनगर निवासी शिवम (25) का शव मिला था। शव का कान कटा होने की वजह से हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया था, लेकिन खास जानकारी न मिलने पर उन्हें छोड़ दिया। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह राठौर ने बताया कि कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। (संवाद)