फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के निर्माण में लगी प्राइवेट कंपनी के एक कर्मचारी को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसके अन्य साथियों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

दरअसल, कंपनी के तीन कर्मियों पर वहां काम करने वाली महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है।
सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि मामले में पीड़िता की तहरीर पर रविवार को एक नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया था। इसमें मुख्य आरोपी सरीफुल को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया है। शेष की तलाश की जा रही है। उधर, एसपी अपर्णा गौतम ने बताया कि घटना के बाद मौके पर जांच पड़ताल को पहुंची फोरेंसिक टीम को कई साक्ष्य मिले हैं। तीनों की पीड़िता ने शिनाख्त कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें