फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायल (औरैया)। बहलोलपुर गांव में शनिवार शाम खेत से चारा लेकर लौट रही महिला पर गांव के कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया था। घायल महिला को डाक्टरों ने सैफई रेफर किया था, जहां रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुरालीजनों पर हत्या कराए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

बहलोलपुर गांव निवासी रिंकी (26) पत्नी स्वर्गीय राजेश पर शनिवार शाम पांच बजे के करीब खेत से लौटते समय चार लोगों ने हमला किया था। घायल महिला को देखकर ग्रामीणों ने परिजनों को जानकारी दी। इस पर परिजन उसे स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां से सैफई रेफर कर दिया गया। रविवार सुबह महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।
मृतका के पिता जगनाथ सिंह निवासी रायपुर थाना मंगलपुर कानपुर देहात ने पुलिस को बताया कि उनके दमाद राजेश की तीन साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। रिंकी के दो बच्चे आर्यन और रामजी हैं। वह ससुराल में बच्चों के साथ रहती थी। पिता ने ससुरालियों पर ही गांव के कुछ लोगों से मिलकर हत्या कराए जाने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह राठौर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोप की जांच की जा रही है। जांच में जो भी मामला सामने आएगा, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

रिंकी की मौत की खबर आते ही उनके बेटे आर्यन और रामजी रो पड़े। हर कोई बच्चों को ढांढस बंधता नजर आया। सिसकियां भरते हुए बच्चे मां से मिलाने की बात कह रहे थे। रिंकी पर जानलेवा हमले और इलाज के दौरान मौत के बाद गांव में कई तरह की चर्चाएं होती रहीं। रिंकी के पिता जगनाथ ने गांव के विजय, जेठ राजू, अन्नू, सास मुन्नी देवी और ननदोई बलवीर के खिलाफ हत्या कराए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें