फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद झोलाछाप के घर में एक लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। इटावा जेल में हत्या के मामले में बंद झोलाझाप प्रेम सिंह के घर से सोमवार रात चोर करीब एक लाख का माल चोरी कर ले गए। सुबह मेन गेट का ताला टूटा देखकर प्रेम सिंह के भाई को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने छानबीन की है।
विज्ञापन

इनायतपुर निवासी प्रेमसिंह गांव में ही क्लीनिक किए था। बीते नवंबर माह में नशेबाजी में उसने लिधौरा गांव के किसान जाहिर खान की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी प्रेम सिंह को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वह इटावा जेल में है। सोमवार रात को प्रेम सिंह के बंद मकान के मेन गेट का चोरों ने ताला तोड़ दिया। कमरे में रखी अलमारी व बक्सों के ताले तोड़कर उसमें रखे जेवर, नगदी समेट ले गए। कमरे में लगी एलईडी टीवी और गृहस्थी का सामान भी ले गए।
मंगलवार सुबह पड़ोसी ने मकान के मेन गेट का ताला टूटा देख तो सूचना इटावा के इकदिल निवासी प्रेम सिंह के भाई आकाश को दी। आकाश दोपहर को गांव पहुंचा और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

दरोगा अमर सिंह पटेल, राम नरेश द्विवेदी पुलिस टीम के साथ पहुंचे और आकाश समेत आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की। आकाश के मुताबिक, चोर घर से करीब एक लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए हैं। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें