अजीतमल (औरैया)। थानाक्षेत्र के फूटे कुआं के पास एक बाग में आम के पेड़ से दिव्यांग युवक का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कोशिश की, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। चांदूपुर गांव निवासी मलखान सिंह कोतवाली अजीतमल में होमगार्ड प्लाटून कमांडर है।
उनका छोटा पुत्र धर्मेंद्र उर्फ छोटू (35) दिव्यांग था और उसकी शादी नहीं हुई थी। सोमवार धर्मेंद्र बिना कुछ बताए घर से निकल गया था। शाम को गांव से हाईवे की ओर जाने वाले संपर्क मार्ग पर एक बाग में उसका शव पेड़ पर लटका मिला। सीओ प्रदीप कुमार ने बताया परिजनों ने उसके दिव्यांग होने की जानकारी देते हुई कार्रवाई से इनकार किया है। (संवाद)