फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती समेत आठ पर हत्या के प्रयास की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। विधिचंद्र निवासी पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने दंपती समेत पांच नामजद व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ युवक की हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है। दूसरे पक्ष ने भी कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर पिता समेत चार लोगों के खिलाफ एससीएसटी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विष्णु अवस्थी ने बताया कि उनका एक प्लाट पढ़ीन दरवाजा में है। उसके प्लाट के बगल में ही अवधेश कुमार दोहरे का मकान है। आरोप है कि 14 अप्रैल को सुबह अवधेश कुमार दोहरे ने पुरानी रंजिश में प्लाट पर रखे टट्टर में आग लगा दी। जानकारी होने पर पुत्र अंशुमान प्लाट पर पहुंचा और विरोध किया। इस पर अवधेश कुमार दोहरे, उसकी पत्नी शकुंतला, पुत्र सिंटू व सनी दोहरे, पुत्रियां रूनझुन, एक अन्य युवती व दो अन्य अज्ञात लोगों ने एक साथ मिलकर पुत्र का गला दबाकर तालाब में डुबोकर मारने का प्रयास किया। गंदा पानी पुत्र के फेफड़ों के अंदर चले जाने से उसकी हालत गंभीर है। वह सैफई में भर्ती है।
उधर, दूसरे पक्ष की ओर से पीड़िता ने पुत्री के साथ छेड़छाड़, ईंट पत्थर चलाकर घायल करने व जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने की धाराओं में विष्णु अवस्थी, अनुराग अवस्थी, अंशू अवस्थी, दीप अवस्थी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें