फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पिकेटके पास चार घरों में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। चमनगंज बाजार में तैनात पुलिस पिकेट से करीब तीन सौ मीटर की दूर स्थित कर्नाटक बस्ती में बुधवार रात चोरों की बारात निकली। चोर चारों घरों से हजारों रुपये का सामान समेट कर ले गए। एक साथ चार घरों में चोरी होने से ग्रामीणों ने पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल उठाएं। उधर, पुलिस ने चोरों की तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन

फफूंद कस्बा स्थित कटरा हेमनाथ में रामलीला मैदान के किनारे कर्नाटक बस्ती है। यहां के निवासी दीपक, जबर, इंदर व शेखर करीब दो माह पहले परिवार के साथ जिले से बाहर मजदूरी करने गए है। कर्नाटक बस्ती के लोगों के मुताबिक बुधवार देर रात चारों मजदूरों के मकान के गेट का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए। चारों मकानों में किसी के नहीं होने पर चोरों ने आराम से चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर चारों घरों से बर्तन, कपड़े समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। जबकि घटनास्थल से करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर चमनगंज बाजार में पुलिस पिकेट लगी थी, लेकिन वहां तैनात पुलिस कर्मियों को घटना की भनक तक नहीं लगी।
गुरुवार सुबह मकानों के ताले टूटे व दरवाजे खुले देख बस्ती के लोगों ने सूचना गृहस्वामियों घटना की सूचना को दी। इस दौरान जबर सिंह की पत्नी सोनवीरी अपने घर पहुंची। बताया कि चोर बक्से में रखे हजारों रुपये के पीतल, तांबे के बर्तन, गृहस्थी का सामान चोरी कर ले गए। इस संबंध में सोनवीरी ने थाने में तहरीर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चारों मकानों में जांच की। साथ ही बस्ती के लोगों से वारदात के संबंध में पूछताछ की। अन्य तीन गृहस्वामी के नहीं पहुंचे पर नुकसान का आकलन नहीं हो सका। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जल्द चोरों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें