फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब फैक्ट्री चलाने वाले छह के खिलाफ गैंगस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री संचालित करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। मार्च में पुलिस ने अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा ने बताया रमेश चन्द्र निवासी लक्ष्मण का पुर्वा फफूंद हाल पता विकास कुंज दिबियापुर, कल्लू ठाकुर निवासी नवी मोहन सूख सहायल, कल्यान सिंह उर्फ कल्लू राजपूत निवासी पुरवा सुजान बेला, मोनू उर्फ विकास निवासी नवी मोहन सहायल हाल पता विकास कुंज दिबियापुर, राजा बाबू निवासी नवी मोहन सहायल हाल पता निवासी विकास कुंज दिबियापुर, रघुनाथ प्रसाद निषाद निवासी पहाड़पुर सहायल हाल पता मोहल्ला विकास कुंज दिबियापुर के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।
यह जनपद औरैया का एक संगठित गिरोह है। इसका लीडर रमेश चंद्र है। अन्य सभी इस गैंग के सक्रिय सदस्य हैं। गैंग का मुख्य धंधा क्यूआर कोड तैयार कर और क्वार्टरों पर रैपर चस्पा कर मिलावटी शराब बेचना था। 17 मार्च को दिबियापुर के विकास कुंज में इंद्रपाल सिंह के मकान में चल रहे अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया था। इसी मामले में इनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें