सहायल (औरैया)। थाना क्षेत्र के बेल्हूपुर में युवक का शव संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला। बेल्हूपुर निवासी धीरज (35) पुत्र उमाशंकर शुक्ला घर पर अकेला रहता था।
सोमवार सुबह काफी देर बाद तक वह घर से नहीं निकला तो पड़ोसियों ने आवाज दी। आहट न मिलने पर लोगों ने झांककर देखा तो उसका शव साड़ी के सहारे फंदे पर लटका था।
घटना की जानकारी उसकी पत्नी और पुलिस को दी गई। पुलिस ने पड़ोसियों से पूछताछ की। लोगों ने बताया कि एक सप्ताह पहले धीरज की पत्नी सुनीति मायके मकसूदाबाद कानपुर चली गई थी। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों के आने पर पूछताछ की जाएगी।