सहायल (औरैया) थाना क्षेत्र के ग्राम पूराकला में गुरुवार रात पत्नी की रॉड मारकर हत्या करने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
15 जुलाई की रात पूराकला निवासी राजकुमार ने मामूली विवाद के बाद पत्नी सोनी (28) की लोहे की रॉड से सिर पर कई वार कर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आरोपी व उसके परिवार के लोग फरार हो गए थे। मृतका के पिता सुंदरलाल, भाई अखिलेश ने पुलिस को सूचना देकर पति समेत चार लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस हत्यारोपी पति की तलाश में जुटी थी। आरोपी के क्षेत्र के उपरेंगा मोड़ के पास होने की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।