औरैया। शिक्षा में भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष कर रहे संगठन यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) की बैठक रविवार को दिबियापुर स्थित गायत्री शक्तिपीठ आश्रम में हुई। इसमें नवनियुक्त शिक्षकों के वेतन व एरियर बिल का भुगतान और पुरानी पेंशन बहाली सहित कई समस्याओं को उठाया गया। ब्लॉक स्तर पर संगठन के पुनर्गठन को लेकर चर्चा हुई।
बैठक में मंडल अध्यक्ष नीरज राजपूत ने कहा कि संगठन में पद के कोई मायने नहीं हैं, सभी क्रियाशील सदस्य एक समान हैं। शिक्षक निर्भीकता के साथ संगठन के साथ रहें तो उनका शोषण नहीं होने दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष ओमजी पोरवाल ने कहा कि संगठन के प्रयास से सैकड़ों शिक्षकों के वेतन व एरियर का भुगतान मिला है। जिले के करीब एक हजार शिक्षकों को संगठन द्वारा किए कार्य से प्रत्यक्ष लाभ पहुंचा है।
उन्होंने कहा कि संगठन ने कोरोना काल में भी शिक्षकों की सहायता की है। बैठक में महामंत्री आलोक कुमार गुप्ता, ज्ञान प्रकाश बाथम, विशाल पोरवाल, शरद कुमार, मनोज राठौर, प्रदीप गुप्ता, शिवबालक वर्मा, शशिकांत, राहुल यादव, मुर्शिद सिद्दीकी, विपुल चौहान, आशीष त्रिपाठी, दीपक गुप्ता आदि मौजूद रहे।