फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप पर संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
सहार(औरैया)। बेला थाना क्षेत्र के पचपेड़ा में युवक का शव नलकूप पर पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

पचपेड़ा निवासी उदयवीर पाल गांव के बाहर खेत में बने नलकूप पर अक्सर रुक जाता था। सोमवार को वह नलकूप पर रुका था। मंगलवार सुबह जब वह घर नहीं पहुंचा तो भतीजा मोनू उसे देखने गया। वहां चाचा का शव देखकर उसके होश उड़ गए। इसकी जानकारी उसने सहार चौकी पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया कि उदयवीर का पत्नी से पांच सालों से विवाद चल रहा है। पत्नी गांव में ही बच्चों के साथ रहती थी। मृतक ने फरवरी में दो बीघा खेत बेचे थे। एक बीघा बची जमीन पर पत्नी ने मायके पक्ष के लोगों को बुलवाकर धान लगवा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसको लेकर ससुरालियों से विवाद भी हुआ था। मृतक की पत्नी आशा देवी और भाई लालमन ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने मौके से एक कीटनाशक की शीशी भी बरामद की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला आत्महत्या का लग रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें