फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भू-माफिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। तहसील क्षेत्र की ग्राम सभा गुवारी की 48.476 हेक्टेयर भूमि पर अवैध तरीके से काबिज अशोकपुरी सामूहिक सहकारी समिति के अध्यक्ष के खिलाफ डीएम के आदेश पर अछल्दा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

एसडीएम राशिद खान ने बताया कि कब्जाई गई भूमि को मुक्त कराने के बाद सचिव भूप्रस को कब्जा प्राप्त करा दिया गया है। इसी प्रकार अध्यक्ष अशोकपुरी सामूहिक सहकारी समिति द्वारा गांव रूरूखुर्द के नॉन जेड ए राज्य सरकार की संपत्ति 371 एकड़ भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किया गया था। रूरूखुर्द की भूमि के संबंध में न्यायालय एसडीएम बिधूना के यहां वाद में अध्यक्ष अरविंद पाल यादव पुत्र मुलायम सिंह निवासी बरका पुर्वा मौजा रूरूखुर्द बिधूना के खिलाफ लेखपाल अजब सिंह ने अछल्दा थाने में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें