फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ की दुकान से दो लाख के जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के गांव करमपुर में निगड़ा रोड पर स्थित सराफ की दुकान से रविवार रात चोरों ने लाखों के जेवर चोरी कर लिए।
विज्ञापन

करमपुर-निगड़ा में अभिषेक वर्मा की तिरुपति ज्वैलर्स नाम से दुकान है। रविवार रात चोरों ने दुकान का शटर तोड़ दिया। इसके बाद अलमारी खोलने का प्रयास किया। प्लास्टिक के डिब्बों में रखे सोने-चांदी के आभूषण पार कर दिए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सोमवार सुबह शटर उचका देखा तो अभिषेक को सूचना दी। उन्होंने मौके पर पहुंच पुलिस को सूचना दी। दुकानदार ने बताया कि चोर लगभग दो लाख रुपये के आभूषण चोरी कर ले गए हैं। एसआई प्रशांत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें