औरैया। जिले में अपराध नियंत्रण के लिए डीएम अभिषेक सिंह ने अपने कोर्ट में चल रहे मामलों में एक बार फिर से सख्ती दिखाई है। डीएम ने तीन दबंगों को जिला बदर कर दिया है। वहीं, दो दबंग को लगातार छह माह तक थाने में हाजिर होने के आदेश जारी किए हैं।
डीएम अभिषेक सिंह ने गुरुवार को दिबियापुर थाने के ग्राम प्रतापपुर निवासी लड्डू उर्फ प्रमोद, थाना फफूंद के ग्राम नांदपुर निवासी रामविलास, थाना बेला के नौसारा निवासी रोहिताश को छह माह के लिए जिला बदर करने का आदेश किया है।
इसके अलावा उन्होंने शुभम उर्फ पुष्पेंद्र निवासी ग्राम भरखा थाना सहायल, सज्जन निवासी भरखा थाना सहायल को छह माह तक प्रत्येक सोमवार को संबंधित थाने में उपस्थित होने के आदेश दिया है। आदेश का पालन न करने पर संबंधित थानाध्यक्ष को गुंडा एक्ट नियंत्रण अधिनियम की धारा तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।