फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला, जंगला तोड़कर दो घरों से जेवर, नगदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेला(औरैया)। कस्बा याकूबपुर के पूर्वांचल बैंक वाली गली में मंगलवार की रात चोरों ने दो घरों से नगदी समेत कई लाख के जेवर पार कर दिए। तीन घरों में चोरी का प्रयास किया। महीने भर में चोरी की दस वारदात हो चुकी हैं। पुलिस अभी तक एक का भी खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

प्रशांत तिवारी ने बताया कि परिजनों के साथ घर में ताला लगाकर रिश्तेदारी में गए थे। मंगलवार की रात चोरों ने दरवाजे की कुंडी तोड़कर बक्से में रक्खे 30 हजार रुपये नगद, कपड़े और जेवर उठा ले गए। सुबह वापस आने के बाद घटना की जानकारी हुई।
वहीं, गली के ही निवासी रामप्रीत के घर का भी चोरों ने जंगला तोड़कर अलमारी में रखा मंगलसूत्र, दो सोने की माला, दो सोने की अंगूठी, चांदी की एक जोड़ी झुमकी, एक करधनी, एक जोड़ी पायल, दो जोड़ी तोड़िया व 33 हजार रुपये नगद चुरा ले गए। मोहल्ले के ही रिंकू, श्यामप्रीत, सरोज कुमार कुशवाहा के घरों में भी चोरी करने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। थाना प्रभारी निरीक्षक पप्पू सिंह ने जल्द घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें