फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों से चोर नगदी, जेवर ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
सहार (औरैया)। बेला थाना क्षेत्र के गांव पुर्वा दानशाह में मंगलवार की रात चोरों ने दो घरों में हाथ साफ किया। एक घर में परिजन सो रहे थे। चोर बाहर से कुंडी लगाकर चले गए।
विज्ञापन

गांव के छोटे लाल दोहरे के घर में चोर छत के रास्ते दाखिल हुए। कमरे में सो रहे परिजनों को कुंडी लगाकर बंद कर दिया। बक्से का ताला तोड़कर 40 हजार रुपये नगद व जेवर के अलावा अन्य कीमती सामान उठा ले गए।
वहीं, गणेश शंकर अवस्थी के घर से भी चोर हजारों का सामान उठा ले गए। गणेश शंकर अवस्थी के मुताबिक वह परिवार के साथ कमरे में सो रहे थे। चोर छत से नीचे उतरे और कमरे का ताला तोड़ कर अलमारी से सात हजार रुपये, सोने की अंगूठी, एक चेन दो जोड़ी तोड़िया, झुमकी व गृहस्थी का सामान उठा ले गए। दोनों घटनाओं की जानकारी घर वालों को सुबह जागने पर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें