फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटीसी छात्र का शव पांचवें दिन यमुना में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। पांच दिन बाद बीटीसी छात्र का शव एसडीआरएफ ने यमुना नदी से बुधवार को जालौन की सीमा पर ढूंढ निकाला। गोविंद नगर मोहल्ला निवासी छात्र मारुति नंदन (26) पुत्र वीरेंद्र कुमार शनिवार की दोपहर लगभग 12 बजे पुल से यमुना नदी में कूद गया था।
विज्ञापन

बीते पांच दिनों से कोतवाली पुलिस के अलावा पीएसी व लखनऊ से आई एसडीआरएफ की टीम छात्र के शव को ढूंढने में लगी थीं। पांचवें दिन शव उतराता देख गांव मढ़ापुर निवासी गोताखोर शिववीर ने एसडीआरएफ की टीम को जानकारी दी।
एसडीआरएफ की टीम ने देवकली चौकी इंचार्ज प्रवेंद्र के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मृतक के भाई आरती नंदन ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव की पहचान भाई मारुति नंदन के रूप में की। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इस पर पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें