औरैया। कोरोना संक्रमण थम नहीं रहा है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग को मिली सैंपलों की रिपोर्ट में 11 कोरोना संक्रमित मिले। अभी तक 3642 संक्रमित सामने आ चुके हैं। अब एक्टिव केस 125 हैं।
शहर के मोहल्ला दिल्ली दरवाजा में एक, होमगंज में एक, सदर ब्लाक के गांव रोशंगपुर में एक, भाग्यनगर ब्लाक क्षेत्र में गेलगांव दिबियापुर में एक, केकेपुरम दिबियापुर में एक, अजीतमल ब्लाक क्षेत्र के गांव भीखेपुर में एक, अंबेडकर नगर बाबरपुर में एक, बिधूना ब्लाक क्षेत्र के गांव रठा में एक और सहार ब्लाक क्षेत्र के कस्बा सहार में दो और लहरापुर में एक संक्रमित मरीज मिला है।
जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि 14 संक्रमित मरीजों ने कोरोना बीमारी से जंग जीती। अभी तक ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 3292 हो गई है। वहीं, दो नए हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित किए गए हैं। कोरोना से मरने वालों की संख्या 45 है। सैफई लैब से अब 1126 सैपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है। एल-टू कोविड केयर सेंटर 100 शय्या चिचौली अस्पताल में भर्ती संक्रमित मरीजों की संख्या चार हो गई है। होम आइसोलेशन में 97 संक्रमित मरीज हैं।
---