फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस पकडने की जल्दी में हुआ हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
कंचौसी (औरैया)। दिबियापुर नहर रोड पर बुधवार की शाम बस पकड़ने की जल्दबाजी में हादसा हुआ। ट्रैक्टर और पिकअप की भिड़ंत में मृत दीपक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। अंतिम संस्कार उसके गांव चकरपुर कानपुर शहर में किया जाएगा। लोडर में बैठे अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए सैफई रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

बुधवार की शाम कंचौसी दिबियापुर नहर रोड पर ट्रैक्टर और पिकअप की भिड़ंत हो गई थी। भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, साथ ही पिकअप में बैठे अन्य लोग घायल हो गए थे। घायलों को इलाज के लिए सैफई रेफर कर दिया गया है। मृतक दीपक राजस्थान के भीलवाड़ा में कपड़ा फैक्ट्री में काम करता था। 11 दिसंबर को धौकलपुर्वा में रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने के बाद काम पर वापसी करने को 17 दिसंबर को पिकअप से बस पकड़ने के लिए जा रहा था।
पिकअप में सवार अन्य लोगों ने बताया कि सामने से आ रहे ट्रैक्टर की सिर्फ एक लाइट ही जल रही थी। पिकअप चालक बाइक समझकर गाड़ी को चलाता रहा। दोनों वाहनों की भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि इसकी आवाज आसपास के गांव के लोगों ने सुनी और घटना स्थल पर पहुंच गए। हादसे के बाद से पिकअप चालक फरार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें