फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह बाद भी हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कोतवाली क्षेत्र में पांच नवंबर को फोटोग्राफर की हत्या के मामले में नामजद हत्यारोपी का पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा सकी है। उधर, घटना के दूसरे ही दिन हत्यारोपी की बाइक कालपी यमुना पुल पर मिलने से लोगों में युवक के यमुना में कूदने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन

ब्रह्मनगर चौकी क्षेत्र में हाईवे किनारे संचालित फोटो स्टूडियो में पांच नवंबर को फोटोग्राफर विनय दोहरे पुत्र देशराज की हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता ने अरविंद गुप्ता निवासी गोहना जिला जालौन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस प्रकरण में पुलिस अभी तक हत्यारोपी को गिरफ्तार करना तो दूर उसका सुराग भी नहीं लगा सकी है। हत्यारोपी की तलाश में पुलिस टीमें जालौन, कानपुर देहात, दिल्ली आदि जगहों पर छानबीन कर बैरंग लौट आई। लेकिन हत्यारोपी का कुछ भी पता नहीं चला है।
सूत्रों के मुताबिक हत्यारोपी के परिजनों, रिश्तेदारों, दोस्तों व अन्य संपर्कियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ भी कर चुकी है, लेकिन अभी तक कुछ हाथ नहीं लगा है। उधर, घटना के दूसरे दिन कालपी पुल पर हत्यारोपी की खड़ी बाइक कालपी पुलिस ने बरामद की थी। ऐसे में लोगों द्वारा उसके यमुना में भी कूदने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

उधर, सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव का कहना है कि हत्यारोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगातार प्रयास कर रहीं हैं। प्रदेश से बाहर के प्रांतों में भी हत्यारोपी की तलाश में पुलिस टीमें दविशें दे रहीं हैं। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।
जिले में डेढ़ माह में हुईं हत्या की तीन-तीन घटनाओं में एक नाबालिग से दुष्कर्म का भी मामला शामिल है। आज तक किसी का भी पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। ऐसे में पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
सदर कोतवाली क्षेत्र में पांच नवंबर को हुई फोटोग्राफर विनय दोहरे की हत्या, अजीतमल में 26 अक्तूबर को एक नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या और गांव क्योंटरा में 13 नवंबर को लापता हुई नाबालिग की हत्या के मामले में पुलिस अब तक पूरी तरह से निष्क्रिय साबित रही है। अभी तक कोई भी आरोपी हाथ नहीं लगा है।
एसपी अपर्णा गौतम का इस संबंध में कहना है कि तीनों मामलों में अभी तक कोई आरोपी नहीं पकड़ा जा सका है। पुलिस पूरी सक्रियता से लगी हुई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें