फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती भगाने का कलंक झेल रहे युवक की सूचना पर पकड़ा गया प्रेमी युगल

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। युवती को ले जाने का कलंक झेल रहे युवक की सूचना पर तीन वर्ष बाद पुलिस ने प्रेमी युगल को पकड़ लिया। पुलिस ने युवती के बयान न्यायालय में कराए हैं। पुलिस के अनुसार न्यायालय के आदेश के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पुरानी दिबियापुर निवासी एक युवती तीन वर्ष पहले बिना बताए घर से चली गई थी। इस मामले में गायब युवती के पिता ने बिधूना कोतवाली के रौधापुर निवासी बबलू के खिलाफ पुत्री को बहला फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पिछले तीन वर्षों से पुलिस युवती की तलाश कर रही थी। भाई दूज पर युवती पिता और भाई से मिलने घर आई।
पुलिस के मुताबिक इसकी सूचना बबलू को मिल गई। बबलू ने यह जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने युवती को उसके प्रेमी अलीगढ़ के गांव शाहपुर निवासी दुर्गेश के साथ पकड़ लिया। दोनों ने बताया कि उन्होंने शादी कर ली है। उनकी एक बेटी है और युवती गर्भवती भी है। पुलिस ने बुधवार को युवती को न्यायालय में बयान के लिए पेश किया। उपनिरीक्षक राम किशोर का कहना है कि युवती के बयान न्यायालय में हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें