बिधूना (औरैया)। कोतवाली पुलिस ने बुधवार को बिधूना-बेला मार्ग पर कमलपुर नहर पुल के पास से ऑनर किलिंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बोलेरो को भी सीज कर दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेलपुर बेला निवासी जगराज ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि मैंने 28 जनवरी 2019 को गांव की शीतला से प्रेम विवाह किया था। गाजियाबाद में ही रहने लगा था। 22 जुलाई को 2020 को अनुज, नीरज, हरिश्चंद्र रूप सिंह, आदि ने दबाव बनाकर गांव बुलाया और मेरी पत्नी को बोलेरो से जबरन ले गए। 27 जुलाई को शीतला की हत्या कर उमर्दा नहर में बहा दिया था।
बुधवार को चौकी प्रभारी बदनपुर योगेंद्र सिंह ने कमलपुर नहर पुल के पास शीतला की हत्या के फरार चल रहे अन्य अभियुक्तों अनुज कुमार पुत्र शिवपाल, सरोज कुमार उर्फ नीरज पुत्र हरिश्चंद्र निवासी बेलपुर बेला अर्जुन पाल पुत्र मोहन लाल निवासी भोलपुर्वा कन्नौज को घटना में प्रयुक्त बोलेरो सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस प्रकरण में पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बोलेरो को बरामद कर सीज कर दिया है।
इससे पहले पुलिस सोमवार को घटना का खुलासा कर तीन हत्यारोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह राठौर ने बताया कि अन्य हत्यारोपियों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।