बिधूना (औरैया)। महिला की हत्या के आरोप में फरार चार आरोपियों को पुलिस ने बंथरा मोड़ से गिरफ्तार किया। पति ने थाने में तहरीर देकर माइके वालों पर हत्या का आरोप लगाया था। पकड़े जाने के डर से एक साल से फरार आरोपी फरार चल रहे थे।
पुलिस क्षेत्राधिकारी मुकेश प्रताप सिंह ने बताया कि बेलपुर गांव की युवती शीतला देवी ने अपने ही गांव के जगराज मधुसूदन से प्रेम विवाह किया था। इस संबंध से युवती के परिजन आक्रोशित थे। 22 जुलाई 2019 को परिजनों ने जबरन घर ले आए थे और योजनाबद्ध तरीके से गला दबाकर हत्याकर शव को कन्नौज के उमर्दा नहर में फेंक दिया था।
उन्होंने बताया कि पति जगराज को जानकारी होने पर युवती के माता, पिता, भाई अनुज कुमार, सरोज कुमार, रूप पाल, संदीप कुमार, प्रदीप पाल, कन्नौज के भोलापुरवा निवासी अर्जुन पाल, मेहंदी घाट निवासी इंद्रा देवी व बंटू के खिलाफ हत्या के आरोप में तहरीर दी थी।
पुलिस आरोपियों की कई महीने से तलाश में लगी हुई है। बताया कि सोमवार को सुबह चेकिंग के दौरान बंथरा मोड़ पर संदीप कुमार, सिद्धश्री, गीतम उर्फ बंटू व इंद्रा देवी को कोतवाली कन्नौज से गिरफ्तार किया गया है।