फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयर ठेके पर हंगामा, 35 हजार रुपये लूट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कंचौसी (औरैया)। कस्बा स्थित बीयर ठेके पर रविवार की रात काफी हंगामा हुआ। ठेके के कर्मचारी ने हंगामा करने वाले व्यक्ति पर 35 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

रविवार की रात लगभग सात बजे कंचौसी कस्बा स्थित बीयर ठेके पर एक युवक ने मारपीट और हंगामा किया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को ठेके पर मौजूद कर्मचारी नीलेश ने बताया कि एक युवक ने आकर उसके साथ मारपीट की और गोलक में रखे 35 हजार रुपये लूट लिया।
साथ ही बीयर की बोतलें भी लूट गए। हंगामे के दौरान युवक ने ठेके के बाहर बोतलें भी तोड़ीं। घटना के संबंध में चौकी इंचार्ज उमेश यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें