फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी वसूलने में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सैनिक कालोनी में गुरुवार रात रंगदारी मांगने को लेकर एक युवक के साथ तीन लोगों ने मारपीट की। तमंचा लहराकर जान से मारने की चेतावनी दी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सैनिक कालोनी निवासी सुधीर प्रजापति ने बताया कि 8 अक्टूबर की रात वह अपने घर पर जा रहा था। रास्ते में शिवांगी कालोनी निवासी रोहित दीक्षित, तिलक नगर निवासी सूरज अवस्थी, रजा नगर निवासी रिजवान ने उसे रोक कर गाली-गलौज किया।
पांच हजार रुपये रंगदारी मांगी। विरोध करने पर मारपीट की। शोर सुनकर कालोनी के लोग एकत्रित हो गए। यह देख आरोपी भाग गए। रात में ही उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी रोहित को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें