फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी लगवाने के नाम पर साढ़े तीन लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। शिक्षा विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर शिक्षक ने साढ़े तीन लाख ठग लिए। नौकरी न लगने पर रुपये मांगे तो वापस नहीं कर रहा है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पुरवा लक्षीराम निवासी जसवंत सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि गांव के ही दो लोगों ने अपने रिश्तेदारों को शिक्षा विभाग में होने की बात कहकर नौकरी लगवाने के नाम पर सात लाख रुपये मांगे। इस पर उन्होंने साढ़े तीन लाख रुपये दे दिए।
नौकरी न लगने पर रुपये मांगने पर एक साल से टरका रहे हैं। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह राठौर ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें