फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
ककोर। दिबियापुर के सेहुद गांव में हुई महिला और तीन बच्चियों की मौत के मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से मायके पक्ष के लोग नाराज हैं। सोमवार को एसपी को अर्जी देकर आरोपियों की गिरफ्तारी और एफआईआर को हत्या की धारा में बदलने की मांग की।
विज्ञापन

क्षेत्र के अमानपुर गांव निवासी बृज बिहारी ने गांव के लोगों के साथ सोमवार को ककोर मुख्यालय पहुंचकर एसपी सुनीति को प्रार्थना पत्र दिया। साथ ही कहा उसकी बहन साधना देवी की शादी वर्ष 2012 में थाना दिबियापुर के सेहुद गांव निवासी कैलाश चंद्र के बेटे सुदीप के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ससुराल वाले साधना को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। तब दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। 10 सितंबर 2020 को साधना ने तीसरी बेटी को जन्म दिया। 1 अक्टूबर की दोपहर साधना के फांसी लगाकर जान देने की सूचना मिली।
बकौल बृज बिहारी मामले उन्होंने ससुराल के चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने एफआईआर को आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में तब्दील कर दिया। मामले को हत्या की धारा में फिर तरमीम किया जाए। प्रार्थना पत्र देने के दौरान विमला देवी, रजनी देवी, उपासना देवी, रेशमा देवी, सिपाही लाल, स्वदेश कुमार, कुंज बिहारी, राम मिलन, श्री कृष्ण, शशिकांत, दिग्विजय सिंह व विनोद कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें