फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह बाद भी आरोपी पुलिस की पहुंच से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर ब्लॉक परिसर में खड़ी कार से बरामद नकली नोट के मामले में फरार दो आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। इस मामले में पुलिस तीन आरोपियों को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में ब्लॉक परिसर में खड़ी क्योंटरा प्रधान की बोलेरो कार से पुलिस ने सात सितंबर को सैनिटाइजर व मास्क भरे गत्ते से एक लाख 97 हजार नौ सौ रुपये के नकली नोट बरामद किए थे। इस मामले में पुलिस ने 15 सितंबर को गांव भाऊपुर के पास से तीन आरोपियों अनूप त्रिवेदी, नागेंद्र सिंह निवासी गांव क्योंटरा व जितेंद्र कुमार निवासी भदेख जिला जालौन को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उनके कब्जे से 58 सौ रुपये के नकली नोट भी मिले थे। इस मामले में शामिल दो आरोपी अंशू पुत्र भगवानदास निवासी गांव भदेख जिला जालौन व विमल पुत्र वीरेंद्र त्रिवेदी निवासी गांव क्योंटरा फरार थे। एक सप्ताह बाद भी पुलिस इन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
नकली नोट मामले में फरार चल रहे दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी को औरैया समेत जालौन, कानपुर देहात में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रहीं हैं। जल्द ही दोनों की गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेंद्र नाथ यादव
सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें