फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर संचालक के घर से 20 लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादगंज(औरैया)। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव ऐमा पैगंबरपुर में रविवार की रात चोरों ने दवा कारोबारी के घर धावा बोलकर किचन में छिपाकर रखे, जेवर, मोहर और नगदी समेत लगभग 20 लाख रुपये का माल समेट ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

ऐमा पैगंबरपुर निवासी शिवकुमार तिवारी का भीखेपुर में मेडिकल स्टोर है, उनका बेटा मोहित कानपुर की एक कंपनी में फुटवियर डिजाइनर है। रविवार रात शिवकुमार के घर के पास वाले खेत में पानी लग रहा था। रात करीब ग्यारह बजे वह सबमर्सिबल चलता छोड़कर घर आकर अंदर से ताला लगाकर सो गए। रात करीब तीन बजे मोहित उठकर खेत तक गए और करीब दस मिनट में वापस आकर सो गए। इसी बीच चोरों ने घर के किचन का दरवाजा खोलकर लगभग डेढ़ सौ ग्राम सोने के जेवरात व एक पॉलीथिन में बंधी रखी दो सोने की पुश्तैनी मोहर व आधा किलो चांदी के जेवर चोरी कर लिए।
इसके अलावा चोरो ने शिवकुमार के पैंट में रखे बीस हजार रुपये भी निकाल लिए। चोरी के बाद चोरों ने ताला खोलकर बाहर के एक कमरे में बैठकर डिब्बे व पॉलीथिन खोलकर जेवरात व मोहर निकाल कर डिब्बे व पॉलीथिन वहीं फेंक दिए। सुबह 5 बजे जागने पर शिवकुमार की पत्नी सुषमा ने जब दरवाजे खुले देखे तो चोरी का पता चला। परिजनों ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। ऊंचा चौकी प्रभारी ओमकारनाथ के छुट्टी पर होने के कारण कोतवाली से सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें