फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू व कोरोना की जांच करने पहुंची टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
बेला(औरैया)। कसबे में डेंगू के मरीजों के बढ़ने व डेंगू पीड़ित एक व्यक्ति की कानपुर में इलाज के दौरान मौत होने के बाद सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कसबा पहुंचकर लोगों की जांच की। इस दौरान टीम ने डेंगू के साथ-साथ कोरोना की भी एंटीजन जांच की।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम में शामिल डॉ.आरजी मिश्रा, डॉ.पुष्पेंद्र व एलटी यागेंद्र ने बताया कि कसबा में कोविड-19 की 25 लोगों की एंटीजन किट से जांच की गई। जिसमें सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। वहीं, मलेरिया की जांच डॉ.सुखवीर सिंह चौहान, बीएचडब्ल्यू मीरा पांडेय, आशा रेखा ने की। जिसमें उन्होंने स्लाइड के माध्यम से छह लोगों के सैंपल लिए हैं। उन्होंने बताया कि स्लाइडों की जांच रिपोर्ट आने पर ही उसकी जानकारी दी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें